Sonbhadra News: 358 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ आयोजन.
सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 358 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन 25 नवंबर 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन सोनभद्र के पर्यवेक्षण में डायट परिसर, उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज में किया गया।
sonbhadra
7:44 PM, Nov 25, 2025
Share:


सामूहिक विवाह आयोजन में कुल 358 जोड़ों में 355 हिंदू और 3 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 358 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन 25 नवंबर 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन सोनभद्र के पर्यवेक्षण में डायट परिसर, उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज में किया गया। कुल 358 जोड़ों में 355 हिंदू और 3 मुस्लिम जोड़े शामिल थे, जिनका विवाह उनके संबंधित रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
इस आयोजन में विभिन्न विकास खंडों और नगर निकायों से जोड़े सम्मिलित हुए। इनमें रावर्ट्सगंज से 54, घोरवल से 75, करमा से 27, चतरा से 29, नगवां से 8, चोपन से 38, कोन से 22, दुद्धी से 32, बभनी से 42 और म्योरपुर से 29 जोड़े शामिल थे। नगर पालिका रावर्ट्सगंज और नगर पंचायत चुर्क से भी एक-एक जोड़े ने विवाह किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़, रावर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और सदस्य मिठाई लाल उपस्थित थे। नगवां के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह और म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कन्यादान किया।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति युगल 1,00,000 रुपये का व्यय निर्धारित है। इसमें से 60,000 रुपये की सहायता राशि कन्या के बैंक खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजी जाती है, जिसका उद्देश्य उनके दाम्पत्य जीवन और गृहस्थी की स्थापना में सहायता करना है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जोड़े को 25,000 रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री भी प्रदान की गई।
इन उपहारों में पालय-बिछिया, गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन और मिष्ठान शामिल थे। कन्याओं को कलाई घड़ी भी भेंट की गई। कार्यक्रम के आयोजन पर भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रति जोड़ा 15,000 रुपये खर्च किए गए। बिरला कार्बन, रेनुकूट ने सभी कन्याओं को शॉल भेंट किए, जबकि चिकित्सा विभाग ने सभी जोड़ों को शगुन किट उपलब्ध कराई। आयोजन स्थल पर सामूहिक विवाह सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।
इस दौरान राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसमे जनपद के सभी 10 ब्लॉक के पात्र लाभार्थियों का विवाह सम्पन्न हुआ है। योगी सरकार की मुख्यमंत्री योजना की तारीफ करते हुए कहा कि उन गरीब वर्गो के लिए ये वरदान साबित हो रहा है जिनके हाथ पीले नहीं हो पाते थे ऐसे में सामूहिक विवाह सीएम योगी कराकर उनको आशीर्वाद देने का काम करते। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले विवाह पर लगभग 1 लाख का खर्चा सरकार वहन करती है। जिसमे 60 हज़ार रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है बाकी सामान और आयोजन में लाभार्थियों पर खर्च होता है।



