ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news massive fire in bhairopur karma decoration items worth lakhs burnt to ashes

Sonbhadra News: करमा के भैरोपुर में भीषण आग, लाखों का डेकोरेशन का सामान जलकर राख.

करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में अज्ञात कारणों से डेकोरेशन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में 'हर हर महादेव डेकोरेशन' का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गोविंद सिंह मौर्य ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।

sonbhadra

8:39 AM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: करमा के भैरोपुर में भीषण आग, लाखों का डेकोरेशन का सामान जलकर राख.
logo

भैरोपुर में भीषण आग से गोदाम जलकर राख, पीड़ित गोविंद ने प्रशासन से मांगा उचित मुआवजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में डेकोरेशन का गोदाम जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार भैरोपुर गांव, पोस्ट कसया निवासी गोविंद सिंह मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य 'हर हर महादेव डेकोरेशन' के नाम से शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में सजावट का काम करते हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय से संबंधित काफी मात्रा में सामान गोदाम में रखा था। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का डेकोरेशन का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस अग्निकांड से गोविंद सिंह मौर्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से घटना का संज्ञान लेकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.