Sonbhadra News: जनरल स्टोर व दोना-पत्तल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान.
चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार में मंगलवार तड़के एक जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
sonbhadra
12:53 PM, Mar 10, 2026
Share:


मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार में मंगलवार तड़के एक जनरल स्टोर व दोना-पत्तल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार डाला बाजार मेन मार्केट स्थित कटरा स्वामी स्व. गिरिजा पंडित के मकान में किरायेदार बिंदू केशरी के जनरल स्टोर व दोना-पत्तल के गोदाम में बंद शटर के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल चोपन पुलिस, डाला चौकी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा डी-फ्रीजर, फ्रिज काउंटर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं डाला चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
