Sonbhadra News: नवरात्र में बंद रहेंगी मीट मछली व अंडा की दुकानें.
नवरात्र के पावन पर्व पर मीट मछली अंडा की दुकानें पूर्णरूप से बन्द रहेगी। अगर किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- प्रभारी निरीक्षक।
sonbhadra
10:07 AM, Sep 22, 2025
Share:


बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र के पावन पर्व पर मीट मछली अंडा की दुकानें पूर्णरूप से बन्द रहेगी। अगर किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने मीट, मछली व अंडा व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में कही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नवरात्रि का पवित्र त्योहार सोमवार से शुरू हो रहा है शासन का सख्त निर्देश है कि इस दौरान क्षेत्र की सभी मीट, मछली व अंडा की दुकाने पूर्णरूप से बंद रहेंगी। यदि कोई भी व्यक्ति नवरात्रि के दौरान पर्दे के अंदर या बाहर कहीं भी मीट, मछली व अंडा बेचता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। बता दे कि हिंदू धर्म की आस्था को ध्यान में रखकर नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए ताकि त्योहार की गरिमा बनी रहे। "देश में करोड़ों लोग नवरात्रि में पूजा-अर्चना करते हैं, नौ दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करते और केवल फलाहार करते हैं। ऐसे में मीट की दुकानों के खुले रहने से पवित्रता भंग हो सकती है।"



