मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news meeting of departmental official language implementation committee concluded in ntpc rihand emphasis on achieving the set goals of the official language

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: राजभाषा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर.

एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजभाषा विभाग के वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए हिंदी कार्यशालाओं, हिंदी दिवस, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

sonbhadra

6:18 PM, Jun 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: राजभाषा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर.
logo

एनटीपीसी रिहंद में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति' की पहली बैठक का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रमों पर मदवार विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तिमाही प्रगति रिपोर्ट, हिंदी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन, हिंदी दिवस व पखवाड़े के भव्य आयोजन तथा हिंदी वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन जैसे प्रमुख मदों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष ज़ोर दिया गया। समिति के अध्यक्ष संजय असाटी ने उपस्थित समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा "राजभाषा हिंदी के प्रति हर भारतीय का स्वाभाविक अनुराग है।

विज्ञापन

Img

हमें इसके संवर्धन और विकास की दिशा में मिल-जुलकर प्रयास करने होंगे। भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करते हुए हमें सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना है। हिंदी बेहद सहज और सरल भाषा है। अपने दैनिक शासकीय व तकनीकी कार्यों में तकनीकी शब्दों का लिप्यंतरण करके हम हिंदी को और अधिक सरलता से आगे बढ़ा सकते हैं। आप सभी अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रति सजग भाव अपनाएं और इसे अपनी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बनाएं।" बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने रिहंद परियोजना में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपने अमूल्य व रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस महत्वपूर्ण बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन समिति के सदस्य-सचिव एवं प्रबन्धक (राजभाषा) पवन कुमार मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और राजभाषा के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प दोहराया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.