Sonbhadra News: मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 21 में 8 प्रस्ताव स्वीकृत.
सोनभद्र में मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन के बाद राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न दलों की ओर से मिले 21 प्रस्तावों में से 8 को स्वीकृति और 13 को निरस्त कर दिया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि 18 जुलाई तक मतदान केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा राजनीतिक दल दो दिनों के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं।
sonbhadra
8:00 PM, Jul 15, 2026
Share:


मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अजजा) और 403-दुद्धी (अजजा) के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को जिला वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इसके साथ ही आमजन से 12 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद, विधायकगण एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों से संबंधित प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 1,563 मतदान स्थल तथा 973 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। राजनीतिक दलों की ओर से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और आम आदमी पार्टी ने कुल 21 प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। प्रशासन द्वारा जांच के बाद 8 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया, जबकि 13 प्रस्ताव निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का पुनः अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो अगले दो दिनों के भीतर लिखित सुझाव या आपत्ति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि परीक्षण के बाद 18 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिया जा सके।
