ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mega electricity solution camp will be organized in baliyari on 4th november problems of electricity consumers will be solved

Sonbhadra News: बलियरी में 4 नवंबर को लगेगा मेगा विद्युत समाधान शिविर, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान.

बलियरी गांव में बुधवार 4 नवंबर को सुबह 10 बजे मेगा विद्युत समाधान शिविर आयोजित होगा। शिविर में नए कनेक्शन, बिजली बिल संशोधन और विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। DAJUGA अभियान के तहत पात्र गांवों में विद्युतीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

sonbhadra

2:47 PM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: बलियरी में 4 नवंबर को लगेगा मेगा विद्युत समाधान शिविर, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान.
logo

जनजातीय गौरव दिवस पर धरती आबा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से बुधवार, 4 नवंबर को बलियरी गांव में मेगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे पंचायत भवन, बलियरी शिव मंदिर के पास लगेगा। शिविर में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़ और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। विद्युत विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता पिपरी, उपखंड अधिकारी म्योरपुर, अवर अभियंता कुंडाडीह और संबंधित विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। शिविर में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान (DAJUGA) के अंतर्गत पात्र गांवों में नए विद्युतीकरण की व्यवस्था से संबंधित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, विद्युत बिलों में त्रुटियों का संशोधन तथा बिजली आपूर्ति एवं अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतें सुनी जाएंगी।आयोजकों ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों के अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं और जरूरतमंद परिवारों तक शिविर की जानकारी पहुंचाएं। जिन परिवारों को अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है, उनसे विशेष रूप से शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की गई है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं का विस्तार करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.