ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mehndi competition under beti bachao beti padhao girl students showed their talent

Sonbhadra News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा.

संविलियन विद्यालय चकया में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुन्दरपरी ने प्रथम, अंजना ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में 158 छात्र-छात्राओं को कन्या सुमंगला सहित महिला-बालिका सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

sonbhadra

4:15 PM, Sep 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा.
logo

संविलियन विद्यालय चकया में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सितंबर माह के अंतर्गत संविलियन विद्यालय चकया, नगवां में मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मेहंदी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बेटियों की शिक्षा, अधिकार और सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया।जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला और बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा-8 की सुन्दरपरी ने प्रथम, कक्षा-7 की अंजना ने द्वितीय तथा कक्षा-8 की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को कार्यक्रम की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उपस्थित जनमानस को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपस्थित शिक्षकों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंच सके। जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चिंतामणि सिंह, सहायक अध्यापक अरुणेश चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार एवं संतोष कुमार सहित कुल 158 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.