ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news membership campaign of nationalist party new members accepted membership

Sonbhadra News: राष्ट्रवादी पार्टी का सदस्यता अभियान, नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता.

राबर्ट्सगंज स्थित ग्राम उरमौरा में मंगलवार को राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर नीतियों और विचारधारा की जानकारी दी गई। 26 नवंबर को प्रस्तावित जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें धर्म देव और महेंद्र कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sonbhadra

8:09 PM, Nov 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: राष्ट्रवादी पार्टी का सदस्यता अभियान, नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता.
logo

उरमौरा में राष्ट्रवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, संगठन विस्तार पर जोर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय।

जनपद सोनभद्र के ग्राम उरमौरा में मंगलवार को राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कई नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म देव, जिला सचिव, एससी/एसटी प्रकोष्ठ, सोनभद्र तथा महेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष, छात्र प्रकोष्ठ, सोनभद्र उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन पार्टी के नारे 'जय अखिलेश-विजय अखिलेश, राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद' के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.