ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news meritorious students competition in babhni 296 children tested their talent

Sonbhadra News: बभनी में मेधावी छात्र प्रतियोगिता, 296 बच्चों ने आजमाई प्रतिभा.

बभनी ब्लॉक के 25 संकुलों पर सोमवार को मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 296 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक संकुल से टॉप-4 विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

sonbhadra

6:35 PM, Sep 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में मेधावी छात्र प्रतियोगिता, 296 बच्चों ने आजमाई प्रतिभा.
logo

संकुल स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं और चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को संकुल स्तर की मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। 25 संकुलों पर हुई प्रतियोगिता में कुल 296 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर से कक्षा 3 और 5 के एक-एक छात्र-छात्रा, जबकि जूनियर स्तर से कक्षा 6 और 8 के एक-एक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रत्येक संकुल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप चार छात्र-छात्राओं का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।परिषदीय और बेसिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया है। पहले सत्र की परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यालय स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसके बाद संकुल स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई। संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगे ब्लॉक और फिर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता बभनी, डूभा, चपकी, करकच्छी, बरवाटोला समेत ब्लॉक के कुल 25 संकुलों पर आयोजित हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.