ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news message of cleanliness through puppetry and magic hindalco launched public awareness campaign in ghaghra village

Sonbhadra News: कठपुतली और जादू के जरिए स्वच्छता का संदेश, घाघरा गांव में हिण्डाल्को ने चलाया जनजागरूकता अभियान.

बभनी के घाघरा गांव में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट ने स्वच्छता पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सूखा-गीला कचरा अलग रखने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने का संदेश दिया गया।

sonbhadra

6:03 PM, Oct 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: कठपुतली और जादू के जरिए स्वच्छता का संदेश, घाघरा गांव में हिण्डाल्को ने चलाया जनजागरूकता अभियान.
logo

घाघरा गांव में हिण्डाल्को के स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में कठपुतली और जादू देखकर ग्रामीणों ने स्वच्छता संदेश लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक के घघरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट द्वारा ग्राम घाघरा विकास खंड बभनी में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कठपुतली व जादू के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से स्वच्छता, सफाई के बारे में बताया गया साफ-सफाई रखने से बैक्टीरिया, वायरस और कीटाणु नहीं फैलते, जिससे डायरिया, मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। तन की स्वच्छता से ताजगी मिलती है और स्वच्छ वातावरण से मानसिक शांति व सकारात्मकता बढ़ती है। कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक का कम उपयोग हमारे आसपास के वातावरण, जल स्रोतों और धरती को प्रदूषित होने से बचाता है।सूखा और गीला कचरा हमेशा अलग-अलग कूड़ेदान में ही डालें। इस अवसर पर हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के सी०एस०आर० प्रमुख अनिल कुमार झा, ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, लालकेश कुशवाहा शिवपूजन, राम चरण, जवाहर जोगी, तुकाराम, संतोष, गंभीर सिंह, प्रधान कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.