मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news message of service and harmony in shaktinagar on ambedkar jayanti blood donation camp will be organized on 14th april

Sonbhadra News: अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर में सेवा और सद्भाव का संदेश, 14 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर.

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शक्तिनगर थाना क्षेत्र में सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में शक्तिनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी कमलनयन दुबे के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

sonbhadra

7:43 PM, Apr 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर में सेवा और सद्भाव का संदेश, 14 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर.
logo

पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शक्तिनगर थाना क्षेत्र में सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में शक्तिनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी कमलनयन दुबे के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जयंती को शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज में समानता, भाईचारे और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को शक्तिनगर थाना परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राएं पूरी तरह शांतिपूर्ण हों, यातायात व्यवस्था बाधित न हो और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित नियमों के तहत किया जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन का सहयोग करने और अंबेडकर जयंती को आदर्श व प्रेरणादायक रूप में मनाने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.