Sonbhadra News: कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, मशीन चालू करते समय हुआ हादसा.
सांगोबांध गांव के बेलहराटोला में कुएं में गिरने से 55 वर्षीय जमला प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद उनका शव कुएं में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
sonbhadra
8:59 PM, Aug 1, 2026
Share:


सांगोबांध में कुएं में गिरने से मृत जमला प्रसाद का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यह घटना सांगोबांध के बेलहराटोला में हुई। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान गांव के ही 55 वर्षीय जमला प्रसाद पुत्र भगवान के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमला प्रसाद सुबह अपने घर के पास कुएं से मशीन चालू कर रहे थे, तभी वे संतुलन खोकर कुएं में गिर गए। मृतक के बेटे श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह से घर नहीं आए थे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शाम करीब चार बजे जब उन्होंने घर के पास कुएं में देखा, तो जमला प्रसाद का शव पानी में उतराता मिला। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक शिवमूरत यादव ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
