ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news middle aged man jumped into the river to save his child was swept away by the strong current dead body found after 48 hours search for innocent child continues

Sonbhadra News: बच्चे को बचाने नदी में कूदा अधेड़, तेज बहाव में बहा; 48 घंटे बाद मिला शव, मासूम की तलाश जारी.

बीजपुर के रजमिलान में बिछियारी नदी में बहे राजकुमार का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। मंगलवार को 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू को बचाने नदी में कूदे थे राजकुमार। तेज बहाव में दोनों नदी में बह गए थे, दो दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन। बालक लल्लू की तलाश अभी भी जारी, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

sonbhadra

7:16 PM, Aug 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बच्चे को बचाने नदी में कूदा अधेड़, तेज बहाव में बहा; 48 घंटे बाद मिला शव, मासूम की तलाश जारी.
logo

बीजपुर थाना परिसर और बिछियारी नदी में अधेड़ का शव बरामदगी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में बिछियारी नदी में बहे दो लोगों में से एक, राजकुमार (50) का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को एक 10 वर्षीय बालक को बचाने के प्रयास में राजकुमार नदी में कूद गए थे। बालक लल्लू उर्फ राजू की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर नीरज, समयलाल और 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू बिछियारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज धारा में लल्लू बहने लगा। बालक को बचाने के लिए रजमिलान गांव निवासी राजकुमार पुत्र बहादुर (लगभग 50 वर्ष) नदी में कूद पड़े। हालांकि, तेज बहाव के कारण राजकुमार भी बालक के साथ नदी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। लगातार दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह करीब सात बजे राजकुमार का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी में तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद से रजमिलान गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण और परिजन बालक के सकुशल मिलने की उम्मीद बनाए हुए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.