Sonbhadra News: अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी.
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इंजानी में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर जान दे दिया, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
sonbhadra
11:01 PM, Dec 9, 2025
Share:


जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती मिलीं महिला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इंजानी में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर जान दे दिया, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय लमानकुंवर, पत्नी रामनन्दन गोड़, निवासी पिंडारी, मंगलवार को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित इंजानी के जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती मिलीं। ग्रामीणों की नज़र पड़ने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर एनटीपीसी रिहंद अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा जाएगा। मृतका के पड़ोसी रामलखन गोड़ की तहरीर पर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति रामनंदन रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहता है और महिला घर में अकेले रहती थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



