ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mini truck loaded with cattle crushed driver absconded leaving the vehicle

Sonbhadra News: मवेशियों से भरी मिनी ट्रक धराई, चालक वाहन छोड़ हुआ फरार.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पशु तस्करों के एक वाहन को पकड़ा है। बसंतपुर थाने की पुलिस ने पीछा करते हुए इस वाहन को बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी पिपरहर मोड़ पर रोका। हालांकि, चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पशुओं से लदे इस वाहन को छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया।

sonbhadra

12:50 PM, Dec 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: मवेशियों से भरी मिनी ट्रक धराई, चालक वाहन छोड़ हुआ फरार.
logo

मिनी ट्रक में ठूंस कर भरे हुए थे ज्यादा संख्या में भैंस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पशु तस्करों के एक वाहन को पकड़ा है। बसंतपुर थाने की पुलिस ने पीछा करते हुए इस वाहन को बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी पिपरहर मोड़ पर रोका। हालांकि, चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पशुओं से लदे इस वाहन को छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। बसंतपुर थाने के टीआई जितेंद्र सोनी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीसीएम वाहन में 17 भैंसों को भरकर उत्तर प्रदेश के रास्ते ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। तस्कर यूपी के रास्ते महुअरिया से बीजपुर थाना क्षेत्र की ओर भागने लगे। पिपरहर मोड़ पर खुद को घिरा देखकर चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बीजपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेना चाहा। चूंकि पशुओं की तस्करी छत्तीसगढ़ से की गई थी, इसलिए क्षेत्राधिकार को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। बाद में, दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों के बीच बातचीत के बाद वाहन को छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाने को सौंप दिया गया।

Img

सोनभद्र जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवां में ट्रक का पंजीकरण नंबर UP 70 MT 6909 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में पशुओं को ढककर ले जाया जा रहा था और उनकी स्थिति चिंताजनक प्रतीत हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से पहले भी संदिग्ध वाहनों की आवाजाही देखी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.