Sonbhadra News: क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयों हड़कंप.
ओबरा के बघमनवा खनन क्षेत्र में एक क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना बघबनवा के पास स्थित प्लांट के पास बने ऑफिस पर हुई, जहां व्यवसायी सो रहे थे। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन माधव हरि उपाध्याय के भाई 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय केदार नाथ के रूप में हुई है। एसपी ने वारदात स्थल का दौरा कर आश्वासन दिया कि घटना के पीछे जो भी दोषी होगा, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
sonbhadra
8:19 AM, Feb 8, 2026
Share:


सीसीटीवी तोड़कर चोरी की आशंका, पुलिस के अलाधिकारीयों ने घटनास्थल का बारीकीयों से किया निरिक्षण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात एक क्रेसर व्यवसायी की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में हुई, जहां व्यवसायी सो रहे थे। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन से जुड़े 76 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्व. केदारनाथ के रूप में हुई है, वह क्रेसर व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा में व्यवसाय के कारण बाबा धुलाई शिवनगर कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच, बनारस के लिए गिट्टी लोड करने आए एक ट्रक के खलासी ने व्यवसायी को जगाने का प्रयास किया। जब वे नहीं जागे, तो खलासी ने अपने ड्राइवर को बताया। ड्राइवर ने भी जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने प्लांट पर मौजूद मजदूरों को बुलाया। मजदूर ने लाइट जलाकर देखा तो विष्णु हरी उपाध्याय के सिर पर चोट के निशान थे। मजदूर ने तुरंत मुंशी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घटना की सूचना पीआरबी और ओबरा पुलिस को दी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा, एडिशनल एसपी सोनभद्र अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने भी घटनास्थल का बारीकीयों से निरीक्षण किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे सूचना मिली थी कि विष्णु हरि उपाध्याय मृत अवस्था में मिले हैं। एसपी वर्मा के अनुसार, 112 टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची, जिसके बाद ओबरा थाना पुलिस और उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि विष्णु उपाध्याय के सिर पर चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत होने की आशंका है। मौके पर लगे कुछ सीसीटीवी उपकरण क्षतिग्रस्त कर प्रिंटर और मॉनिटर, कुछ नकदी या अन्य कीमती सामान भी गायब होने की आशंका है। एसपी ने बताया कि यह प्लांट लगभग 1993 से चल रहा है। पुलिस टीम सभी फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया कि घटना के पीछे जो भी दोषी होगा, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और मामले का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि कितने लोग प्लांट पर आए थे। वही घटना स्थल पर मौजूद एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस हत्या और चोरी दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है।
