Sonbhadra News: बभनी में अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर ग्रामीणों से छुड़ाकर भागे खनन माफिया.
बभनी के तेंदुअल स्कूल के पास ग्रामीणों ने अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर को रोक लिया। आरोप है कि खनन माफिया ग्रामीणों को धमकाकर ट्रैक्टर जबरन छुड़ा ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
sonbhadra
6:44 PM, Oct 1, 2026
Share:


बभनी में अवैध खनन की शिकायत पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोककर कार्रवाई की मांग की, मौके जुटे ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध बोल्डर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका। हालांकि, खनन माफिया ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर ट्रैक्टर जबरदस्ती छुड़ा लिया और फरार हो गए। यह घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे तेंदुअल स्कूल के पास हुई। ट्रैक्टर तेंदुअल नदी से अवैध बोल्डर भरकर आ रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात ट्रैक्टरों से अवैध बोल्डर और बालू का खनन कर ढुलाई की जा रही है। विभाग को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती और मामले को दबाने की कोशिश की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बैना नदी, तेंदुअल स्कूल घाट और सांगोबांध के शिवघाट जैसे कई स्थानों पर रोजाना 10-15 ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे रहते हैं। शिवपूजन, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बबल और मोहरलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत जब वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि टीम भेजी गई। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


