मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news minister in charge gave the message of cleanliness by sweeping planted trees

Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, किया वृक्षारोपण.

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार को प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा चंद्रिका देवी सहिजन कला पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया, झाड़ू लगाई तथा वृक्षारोपण किया।

sonbhadra

11:05 AM, Jun 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, किया वृक्षारोपण.
logo

स्वच्छता अभियान के तहत सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई करते प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सहिजन कला स्थित चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा जनपदवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

साथ ही मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। आज भारत दुनिया की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी अनेक योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Img

प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सभासदगण, नगर पालिका के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.