मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news minister in charge ravindra jaiswal tested the tap water scheme for every house

Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हर घर नल योजना परखी.

जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विकास खंड नगवां के विभिन्न गांवों में 'हर घर नल योजना' के तहत संचालित पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं घरों में जाकर नलों की टोंटी खोलकर जलापूर्ति की स्थिति की जांच की तथा ग्रामीणों से योजना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे काफी राहत मिली है।

sonbhadra

7:26 PM, Jun 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हर घर नल योजना परखी.
logo

रविंद्र जायसवाल ने स्वयं घरों में जाकर नलों की टोंटी खोलकर जलापूर्ति की स्थिति की जांच की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खंड नगवां के गांवों में 'हर घर नल योजना' के तहत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं घरों में जाकर नलों की टोंटी खोलकर पानी की उपलब्धता जांची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजना की जमीनी हकीकत और स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव और जल जीवन मिशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.