ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news minister mla and dm met the families of storm victims assured of all possible assistance

Sonbhadra News: आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, विधायक व डीएम, हर संभव सहायता का दिया भरोसा.

आंधी-तूफान से हुई जनहानि के बाद राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे और डीएम चर्चित गौड़ ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

sonbhadra

6:53 PM, May 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, विधायक व डीएम, हर संभव सहायता का दिया भरोसा.
logo

राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में हाल ही में आए तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए राहत कार्य तेज कर दिए हैं। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मृतक कमलावती, रामविलास और महेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के साथ शासन पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में तत्काल प्रभाव से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। यह सहायता राशि 24 घंटे के भीतर संबंधित परिवारों के खातों में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन्हें इस कठिन समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Img

वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.