ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news minister of state for social welfare held a meeting with officials regarding preparations for the possible arrival of the chief minister

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक.

मुख्यमंत्री का 15 नवंबर, 2025 को जनजाति गौरव दिवस (बिरसा मुंडा की जयंती) पर सोनभद्र में आगमन प्रस्तावित है। बैठक के दौरान राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम भव्य और दिव्य तरीके से संपन्न हो सके।

sonbhadra

6:48 PM, Oct 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक.
logo

अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री की संजीव कुमार गौड ने की बैठक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री का 15 नवंबर, 2025 को जनजाति गौरव दिवस (बिरसा मुंडा की जयंती) पर जनपद में आगमन प्रस्तावित है। बैठक के दौरान राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम भव्य और दिव्य तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ सभी विभाग सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

Img

उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाएं और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करें।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.