Sonbhadra News: नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक पर केस दर्ज.
बभनी थाना क्षेत्र से 24 अप्रैल को दोपहर घर से निकली नाबालिग लड़की लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में दी तहरीर। गांव के राहुल पुत्र हरिप्रसाद पर लड़की को भगाने का आरोप। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी और लड़की की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
sonbhadra
2:10 PM, May 1, 2026
Share:


आरोपी और लड़की की तलाश में पुलिस टीम जुटी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने बुधवार को बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से बाहर निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसके बाद पिता ने संबंधित युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी युवक और नाबालिग लड़की की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
