मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news missing 4 year old girl found safe within 24 hours praise for quick action of police

Sonbhadra News: 24 घंटे के भीतर गुमशुदा 4 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना.

ओबरा पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। बालिका अंशिका, पुत्री राजेश विश्वकर्मा (उम्र लगभग 4 वर्ष), निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन (वर्तमान पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) के रूप में पहचान हुई।

sonbhadra

9:00 AM, Mar 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: 24 घंटे के भीतर गुमशुदा 4 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना.
logo

बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा पुलिस ने एक 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। बालिका की पहचान अंशिका, पुत्री राजेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 04 वर्ष, निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन (वर्तमान पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) के रूप में हुई है। बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। फुटेज में बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद टीम ने मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों और राहगीरों को बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, 5 मार्च 2026 को बालिका को चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ी, डाला से सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों और ग्रामवासियों ने सोनभद्र पुलिस के त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस बरामदगी अभियान में शामिल पुलिस टीमों का विवरण इस प्रकार है: प्रथम टीम- निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना ओबरा), उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), आरक्षी यशवन्त सरोज (थाना ओबरा), आरक्षी प्रवीण राय (थाना ओबरा)। द्वितीय टीम- निरीक्षक शमशेर यादव (थाना ओबरा), उपनिरीक्षक रामसिंह यादव (थाना ओबरा), आरक्षी पंकज पाल (थाना ओबरा), महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता (थाना ओबरा)।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.