ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mission shakti 5 0 training organized pipri circle police station in charges and teams were trained

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 5.0 का प्रशिक्षण आयोजित, पिपरी सर्किल के थाना प्रभारियों और टीमों को किया गया प्रशिक्षित.

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी यातायात) के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

sonbhadra

5:56 PM, Dec 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 5.0 का प्रशिक्षण आयोजित, पिपरी सर्किल के थाना प्रभारियों और टीमों को किया गया प्रशिक्षित.
logo

प्रशिक्षण के दौरान, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी यातायात) के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें पिपरी सर्किल के अनपरा, शक्तिनगर और पिपरी थाना के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, थाना अध्यक्ष और उनकी टीमों को प्रशिक्षित किया गया।

Img

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यशैली, कार्यप्रणाली और संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों की क्षमताओं को बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया।

इनमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी काउंसलिंग प्रक्रिया शामिल थी। डॉ. द्विवेदी ने महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के प्रभावी तरीकों पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और उनकी व्यापक जानकारी प्रसारित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Img

वहीं, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने मिशन शक्ति टीमों को फील्ड पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं की प्रारंभिक सूचना संग्रह, पीड़ित सहायता तंत्र को मजबूत करने और प्रभावी समन्वय व्यवस्था स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने टीमों को निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Img

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि यह रिफ्रेशर कोर्स मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण के शुभारंभ के क्रम में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य टीमों को नई जानकारी देना, मिशन शक्ति केंद्रों को बेहतर बनाना, अभिलेखों को अद्यतन करना, एंटी-रोमियो एस्कॉर्ट की कार्यप्रणाली और पीड़िता की सहायता कैसे करनी है, इसकी जानकारी देना था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.