Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं ने जाना अस्पताल में इलाज का तरीका, स्वास्थ्य सुविधाओं की दी गई जानकारी.
बभनी के कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी की छात्राओं ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को पर्चा बनवाने, चिकित्सक से परामर्श लेने, स्वास्थ्य जांच कराने और दवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।
sonbhadra
2:47 PM, Oct 16, 2026
Share:


मिशन शक्ति 6.0 के तहत सतबहनी में छात्राओं ने स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, जांच और दवा वितरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी की छात्राओं को शुक्रवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को सरकारी अस्पताल की व्यवस्था, पर्चा बनवाने, चिकित्सक से परामर्श लेने तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठवें चरण के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर सरकारी अस्पताल में किस प्रकार पंजीकरण कराया जाता है और संबंधित चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार प्राप्त किया जा सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रदीप चंद्र और फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और दवाओं के वितरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच की व्यवस्था के बारे में भी समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मो. अनीस और शिक्षिका शबनम खातून छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।


