ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mission shakti 6 0 in duddhi girl students got the mantra of career building women police station in charge made them aware

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0: दुद्धी में छात्राओं को मिला करियर निर्माण का मंत्र, महिला थाना प्रभारी ने किया जागरूक.

दुद्धी के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 6.0 के तहत कैरियर हब प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ने छात्राओं को करियर निर्माण और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

sonbhadra

4:01 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0: दुद्धी में छात्राओं को मिला करियर निर्माण का मंत्र, महिला थाना प्रभारी ने किया जागरूक.
logo

शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत शनिवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में कैरियर हब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दुद्धी महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ने प्रतिभाग कर छात्राओं को करियर निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक छात्रा को अपनी रुचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से कठिन से कठिन मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बालिकाओं के लिए शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता भी बेहद जरूरी है। छात्राओं को अपने सपनों को सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और समाज में एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें करियर के प्रति जागरूक करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। महिला थाना प्रभारी की इस सहभागिता से छात्राओं को शिक्षा, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.