ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man arrested for raping a girl

Sonbhadra News: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार.

जुगैल थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त धीरज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की है और 23 अक्टूबर को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 अक्टूबर को महलपुर पुल के पास से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

5:14 PM, Oct 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार.
logo

जुगैल थाने में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जुगैल थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज यादव पुत्र विद्यामनी यादव, निवासी ग्राम चकाड़ी, थाना ओबरा, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे महलपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को बालिका घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में 23 अक्टूबर को मिली तहरीर के आधार पर थाना जुगैल में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, हेड कांस्टेबल शिवदास यादव तथा कांस्टेबल दिलबर खान और अजय कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.