मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mission shakti center and cyber help desk inaugurated in obra police station inaugurated by dm sp

Sonbhadra News: ओबरा थाने में मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण, डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ.

ओबरा थाने में शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और पौधरोपण भी किया। एसपी ने बताया कि नए केंद्र से महिलाओं की शिकायतों एवं साइबर अपराधों का बेहतर और शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

sonbhadra

9:15 PM, Jul 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा थाने में मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण, डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ.
logo

ओबरा थाने में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: शिवम सिन्हा, ओबरा।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को थाना ओबरा परिसर में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, स्थानीय व्यवसाई, महिला प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद लोकार्पण के बाद डीएम और एसपी ने थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Img

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ओबरा थाने में पहले यह केंद्र थाना भवन के भीतर सीमित स्थान में संचालित हो रहा था, जिससे जगह की कमी और पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसे देखते हुए थाना प्रभारी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के प्रयास से अलग भवन में नए मिशन शक्ति केंद्र का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया गया है, जहां साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र पंजीकरण और त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहज वातावरण में अपनी समस्याएं रखने की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस पहल को सोनभद्र पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की शिकायतों के संवेदनशील और प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यहां महिला फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाएंगी और उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Img

इस दौरान डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। 12 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिलेभर में पुलिस, वन विभाग, मनरेगा सहित सभी विभागों के सहयोग से व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र को लगभग 1.8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसे जनसहभागिता के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Img

वही मथुरा में आयोजित तृतीय स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली ओबरा की होनहार खिलाड़ी अपूर्वी को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.