Sonbhadra News: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक.
बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज, नकटू में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में 1090, 112, 181 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर छात्राओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
sonbhadra
4:20 PM, Oct 15, 2026
Share:


राजकीय आईटीआई कॉलेज नकटू में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत गुरुवार को थाना बीजपुर की मिशन शक्ति टीम ने राजकीय आईटीआई कॉलेज, नकटू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल दुनिया में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मीडिया सेल से प्राप्त लिंक के जरिए प्रोजेक्टर पर एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके समझाए गए। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, अपनी निजी जानकारी साझा करने या ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद-:
इस अवसर पर उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, सरोज, अमित कुमार श्रीकृष्ण, आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी सुनैना और महिला आरक्षी निहारिका पांडेय सहित थाना बीजपुर की मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



