मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mla bhupesh choubey and commissioner listened to public problems in village chaupal gave instructions to officials for quick disposal

Sonbhadra News: ग्राम चौपाल में विधायक भूपेश चौबे और आयुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश.

"सरकार आपके द्वार" अभियान के तहत शनिवार को कोन स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भूपेश चौबे एवं विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के आयुक्त राजेश प्रकाश ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं को साइकिल वितरित की गई तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

sonbhadra

8:01 PM, Jun 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: ग्राम चौपाल में विधायक भूपेश चौबे और आयुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश.
logo

"सरकार आपके द्वार" अभियान के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

"सरकार आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत शनिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के आयुक्त राजेश प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान विधायक और आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने वृक्षारोपण किया। साथ ही छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Img

विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन एवं अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। आयुक्त राजेश प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। सभा को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आयुक्त राजेश प्रकाश ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.