मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mla seen in toto rickshaw reached electricity office

Sonbhadra News: टोटो रिक्शा में नज़र आये विधायक, पहुंचे बिजली दफ्तर.

सदर विधायक भूपेश चौबे ने बढ़ते ईंधन संकट को लेकर लोगों से बैटरी वाहन, सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद वह स्वयं भी बैटरी वाहन का उपयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के संदेश का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

sonbhadra

5:24 PM, May 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: टोटो रिक्शा में नज़र आये विधायक, पहुंचे बिजली दफ्तर.
logo

भूपेश चौबे ने की अपील, बोले- बैटरी वाहन और सार्वजनिक साधनों का करें अधिक उपयोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे ईंधन संकट और मौजूदा युद्ध की परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से बैटरी चालित वाहनों, सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा को अपनाने का आह्वान किया है, जिसे सभी को गंभीरता से लेना चाहिए। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवेदनशील नेता हैं और पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। उनके आह्वान के बाद उन्होंने स्वयं भी यह निर्णय लिया है कि रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र, चुर्क और आसपास के इलाकों में आने-जाने के लिए बैटरी वाहन और सार्वजनिक साधनों का अधिक उपयोग करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि जहां संभव हो, ईंधन चालित वाहनों का कम से कम उपयोग करें और गाड़ी साझा करके चलें। उन्होंने बताया कि 13 तारीख को आए भीषण तूफान के कारण बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में कई पोल, खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी की समीक्षा के लिए वह बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे थे और वहां आने-जाने के लिए उन्होंने बैटरी चालित वाहन का उपयोग किया। भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से सौर ऊर्जा और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के इस दौर में देश को आत्मनिर्भर बनाने और विदेशी मुद्रा बचाने की दिशा में यह जरूरी कदम है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के आह्वान पर की गईं टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ईंधन बचत संबंधी निवेदन का मजाक उड़ाकर राहुल गांधी देश का उपहास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि देशहित और आर्थिक मजबूती के मुद्दों का मजाक उड़ाना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है और देशवासी इसका जवाब समय आने पर देंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.