Sonbhadra News: सेक्रेड हर्ट कन्वेंट स्कूल के सामने मोबाइल कंपनी ने सड़क खोदकर छोड़ दी, लोगों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश.
ओबरा नगर के वीआईपी रोड स्थित सेक्रेड हर्ट कन्वेंट स्कूल के सामने एक मोबाइल कंपनी द्वारा भूमिगत तार बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की पटरी को पूर्ववत ठीक न करने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है।
sonbhadra
8:41 PM, Mar 25, 2026
Share:


बुधवार को खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई, हजारों घरों की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा नगर के वीआईपी रोड स्थित सेक्रेड हर्ट कन्वेंट स्कूल के सामने एक मोबाइल कंपनी द्वारा भूमिगत तार बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की पटरी को पूर्ववत ठीक न करने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, केबल बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन फटने से हजारों घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। कंपनी द्वारा गड्ढे खोदकर तार डालने के बाद सड़क की पटरी को ठीक नहीं किया गया है। यह मार्ग नगर का प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए गड्ढों की पूरी तरह से मरम्मत नहीं की है। बुधवार को केबल बिछाने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के नीचे परियोजना की पानी सप्लाई पाइपलाइन फट गई। इस घटना के कारण लगभग हजारों घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसे लेकर रहवासियों में आक्रोश व्याप्त है और वे संबंधित कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने इस गंभीर समस्या से प्रशासन को अवगत कराया है। उन्होंने तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला जनसुरक्षा से जुड़ा है और इसे नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
