Sonbhadra News: लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.
जिला अस्पताल के सामने स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाया है।
sonbhadra
6:26 PM, May 15, 2026
Share:


कैमरे में कैद हुआ चोरी करते हुए चोर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के सामने स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला अस्पताल में भर्ती मरीज के मोबाइल चोरी होने और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं पूरी वारदात अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार चपईल रामगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता पैर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती थे। परिजनों के मुताबिक 13 मई की तड़के करीब 3 बजे दो युवक वार्ड में दाखिल हुए। पहले एक युवक ने वार्ड में घूमकर स्थिति का जायजा लिया और कुछ देर बाद अपने साथी के साथ वापस आकर सो रहे मरीज के पास रखा मोबाइल फोन उठा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से अस्पताल से बाहर निकल गए। घटना की पूरी तस्वीर अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी मोबाइल फोन ऑन कर जांच करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो बाहरी व्यक्ति देर रात वार्ड तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। पीड़ित के पिता रामकिशुन ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत लेकर जब वह अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर प्रमोद प्रजापति के पास पहुंचे तो उन्हें संतोषजनक सहयोग नहीं मिला। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि रात के समय तैनात सुरक्षा कर्मी आखिर क्या कर रहे थे कि चोर वार्ड तक पहुंच गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन FIR दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में आरोपियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
