ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news monthly meeting of kon vyapar mandal concluded problems and interests of traders were discussed

Sonbhadra News: कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं और हितों पर चर्चा.

कोन उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक 31 दिसंबर, बुधवार को स्थानीय बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

sonbhadra

10:06 PM, Dec 31, 2025

Share:

Sonbhadra News: कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं और हितों पर चर्चा.
logo

सभी व्यापारियों से एकजुट रहने और संगठन के निर्णयों का पालन करने का किया गया आह्वान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

कोन उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक 31 दिसंबर, बुधवार को स्थानीय बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया, जिससे संगठन की सक्रियता का संदेश मिला। बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों के समक्ष उन्हें मजबूती से रखकर ठोस समाधान कराना है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने और संगठन के निर्णयों का पालन करने का आह्वान किया। संरक्षक लक्ष्मी जायसवाल और सुशील जायसवाल ने व्यापारिक अनुशासन, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। महामंत्री जयदीप गुप्ता ने पिछले माह की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित विभागों से संवाद किया जाएगा। गुप्ता ने आगामी महीनों की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। बैठक के दौरान बाजार की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय समस्याओं सहित व्यापारिक हित से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने संगठन की आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सभी उपस्थित व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.