मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mother and daughter attacked over wall construction dispute tiles damaged in stone pelting case against five

Sonbhadra News: दीवार बनाने के विवाद में मां-बेटी पर हमला, पत्थरबाजी में खपरैल क्षतिग्रस्त, पांच पर केस.

बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि राम प्रसाद समेत पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पार्वती और उनकी बेटी दुर्गावती के साथ लाठी-डंडे, ईंट और पत्थरों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची दुर्गावती के सिर में चोट आई है।

sonbhadra

7:33 PM, Aug 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: दीवार बनाने के विवाद में मां-बेटी पर हमला, पत्थरबाजी में खपरैल क्षतिग्रस्त, पांच पर केस.
logo

दीवार निर्माण के विवाद में मारपीट के बाद घायल महिला, पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुआ घर का खपरैल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी भी की, जिससे खपरैल क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि राम प्रसाद पुत्र सुखराज, गुलाब चंद, सुभाष, नंदू और मुकेश सभी पुत्र राम प्रसाद, निवासी पोखरा, ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में पार्वती घायल हो गईं। उनकी बेटी दुर्गावती पत्नी सुनील बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। पार्वती के मुताबिक, हमले में दुर्गावती के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावरों की ओर से की गई पत्थरबाजी में घर का खपरैल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मां-बेटी दोनों घायल हुई हैं। Prabhari निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.