मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mother dies after delivery family members allege negligence

Sonbhadra News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं नवजात बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

sonbhadra

8:22 PM, Mar 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.
logo

प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं नवजात बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के घीवही गांव निवासी पूजा (32) पत्नी अरविंद पनिका को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। सुबह करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ देर बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई धीरज ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने ब्लड की कमी बताते हुए खून की व्यवस्था करने को कहा, जिस पर परिजनों ने अनपरा से आकर ब्लड उपलब्ध कराया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद महिला को तेज दर्द होने लगा। जब परिजनों ने इसकी शिकायत की तो डॉक्टर ने प्रसव के बाद सामान्य होने की बात कही। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। परिजन महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद सही जानकारी नहीं दी गई और बाद में वाराणसी रेफर करने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि मृतका के पहले से चार बच्चे हैं और यह उसका पांचवां बच्चा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.