ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mp chhotalal kharwar denied social media rumours said strict action will be taken against those who make allegations without information

Sonbhadra News: सांसद छोटेलाल खरवार ने सोशल मीडिया अफवाहों का खंडन किया, कहा- बिना जानकारी आरोप लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.

सांसद छोटेलाल खरवार के ऊपर सोशल मीडिया फेसबुक यूट्यूबर तमाम प्रकार के अफवाहें फैलाई जा रही है। सीसी रोड और सोलर लाइट को लेकर भ्रामक चीज़े सोशल मिडिया पर पोस्ट की जा रही है। रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग बिना उचित जानकारी के अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं।

sonbhadra

5:12 PM, Oct 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: सांसद छोटेलाल खरवार ने सोशल मीडिया अफवाहों का खंडन किया, कहा- बिना जानकारी आरोप लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.
logo

जांच और समाधान पर जोर देना चाहिए, अगर कोई समस्या है, तो जांच करवाकर समाधान निकालना चाहिए- छोटेलाल खरवार.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया यादव, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

सांसद छोटेलाल खरवार ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है। ये अफवाहें सीसी रोड और सोलर लाइट से जुड़े कार्यों को लेकर फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही हैं। रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग बिना उचित जानकारी के अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर कार्य की एक निर्धारित प्रक्रिया और जिम्मेदारी होती है। सपा सांसद ने बताया कि यदि किसी कार्य में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित विभाग उसकी जिम्मेदारी लेगा और उसे ठीक करवाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो यूट्यूब पोर्टल अफवाहें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, खासकर यदि उनके चैनल पंजीकृत नहीं हैं। छोटेलाल खरवार ने कुछ लोगों को 'चाटुकार' बताते हुए कहा कि वे गांव का चुनाव भी नहीं जीत सकते और अपने स्वार्थ के लिए फेसबुक या अन्य पोर्टलों पर झूठी अफवाहें फैलाते रहते हैं।

Img

उन्हें यह जानकारी नहीं है कि किसी भी कार्य में गड़बड़ी होने पर विभाग उसे ठीक करता है। सांसद ने कहा कि उन्हें जो भी शिकायतें मिली हैं, उन्हें उच्च स्तरीय जांच के लिए भेज दिया गया है, और विभाग तत्काल उन पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों से कहा कि उन्हें शिकायती पत्र के माध्यम से सूचना देनी चाहिए थी, न कि केवल अपने स्वार्थ के लिए अफवाहें उड़ानी चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.