मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news muharram procession took place with aqidat example of ganga jamuni culture was seen

Sonbhadra News: अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल.

चोपन नगर के बकरीदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा से शुक्रवार को मुहर्रम का ताजिया जुलूस निकाला गया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस में अकीदतमंदों ने हसन-हुसैन की शहादत को याद कर मातम किया, जबकि अखाड़ा समिति के युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। समाजसेवियों ने जगह-जगह पानी, शरबत और खिचड़े की व्यवस्था की। देर शाम ताजियों को ईदगाह में दफ्न किया गया।

sonbhadra

8:51 PM, Jun 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल.
logo

मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मातम किया, युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन नगर में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरे एहतराम, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। बकरिदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा से छोटी-बड़ी ताजियों और आलम के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गौरव नगर से निर्धारित मार्ग होते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग, बैरियर स्थित जामा मस्जिद, बस स्टैंड और प्रीतनगर स्थित एस.आर. पेट्रोल पंप से होकर पुनः इमामबाड़ा पहुंचा। जामा मस्जिद के पूर्व सदर स्व. लल्लन कुरैशी के आवास पर जुलूस का स्वागत किया गया।

इसके बाद इमामबाड़ा परिसर में अखाड़ा समिति के युवाओं ने हैरतअंगेज पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष महफूज़ आरिफ एवं शाकिब खान ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। देर शाम सभी ताजियों को इमामबाड़ा से उठाकर ईदगाह ले जाया गया, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान छोटे-बड़े सभी अकीदतमंद "या हसन, या हुसैन" के नारे लगाते हुए कर्बला की शहादत को याद कर मातम करते रहे। पूरे आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। जुलूस मार्ग पर समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल, शरबत और खिचड़े की व्यवस्था की गई, जिससे अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं को राहत मिली। वहीं बड़ी संख्या में लोग जुलूस और अखाड़े के करतब देखने के लिए मार्ग पर मौजूद रहे।

Img

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी विवेक सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, कस्बा इंचार्ज रामज्ञान यादव सहित भारी पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान लगातार निगरानी रखी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नाजिम खान, हाजी गयासुद्दीन, मोहम्मद ईशहाक, शाकिब खान, शाहिद हुसैन, नागेंद्र यादव, रियाज अहमद, सभासद सलीम कुरैशी, रिजवान अहमद, ईदू भाई, बरकत अली, उमरान अहमद, नजमुद्दीन इदरीशी, अतहर कुरैशी, सलीम खान, शोएब अहमद, इस्राइल अहमद, चिराग अली सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग तथा महिलाएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.