Sonbhadra News: बीजपुर में निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न.
बीजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व पर परंपरागत तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातमी माहौल में "हाय-हसन, हाय-हुसैन" की सदाओं के बीच जुलूस निकाला, जबकि युवाओं ने करतब भी दिखाए। जगह-जगह शरबत व नाश्ते की व्यवस्था रही। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व होमगार्ड बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा।
sonbhadra
6:15 PM, Jun 26, 2026
Share:


बीजपुर में मुहर्रम पर शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
शुक्रवार को अपराह्न बीजपुर थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मुहर्रम पर्व पर रस्मों-रिवाज के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। बीजपुर बाजार परिक्षेत्र स्थित मुस्लिम मुहल्ले के चौक पर रखे गए ताजिये को अपराह्न लगभग ढाई बजे मुस्लिम भाइयों एवं उनके परिजनों ने मातमी माहौल में जुलूस की शक्ल में निकाला। इस दौरान अकीदतमंदों ने "हाय-हसन, हाय-हुसैन" कहते हुए सीना पीटकर मातम प्रदर्शित किया। तदोपरांत बीजपुर बाजार के तिराहे पर पहुंचकर युवकों ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। विभिन्न संप्रदायों के लोग जुलूस देखने के लिए भारी तादाद में उमड़े। वहीं जगह जगह पर शरबत का भी वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियां जगह-जगह तैनात रहीं।
विज्ञापन
जुलूस धीरे-धीरे बीजपुर-रेणुकूट मार्ग से होते हुए शाम को एनटीपीसी रिहन्द स्टेशन के स्वागत द्वार पहुंचा, जहां से कर्बला पहुंचकर मुस्लिम भाइयों ने मिट्टी को दफन किया। जुलूस के दौरान संभ्रांत मुस्लिम भाइयों द्वारा नाश्ते आदि की भी व्यवस्था की गई थी। जुलूस में मुख्य रूप हाजि खलील, मिरहशन, निजाम कुरैशी, अलाउद्दीन अंशारी, रियाजउद्दीन अंशारी, मुस्तकीम अंशारी, मोहम्मद मुख्तार आलम, सलीम खान, अप्सरा मास्टर, नसीम अख्तर, इजहार, रहमत, बब्लू, इरशाद, ग्यासुद्दीन, गामा, अशफाक कुरैशी, जावेद, जुनून, सलीम, मंजुर आलम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई एवं उनके परिजन शामिल हुए।
