मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news murder of husband in love affair revealed within 24 hours four arrested including wife and lover

Sonbhadra News: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार.

शक्तिनगर पुलिस ने संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में सामने आई हत्या का 24 घंटे में खुलासा किया। प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे रखकर हादसे का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने किया खुलासा।

sonbhadra

4:28 PM, Aug 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार.
logo

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शक्तिनगर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में सामने आई हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास बीना कॉलोनी निवासी रमाशंकर मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। मामले में थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 162/2026, धारा 103(2)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्यों के साथ कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस के सामने घटना की कड़ियां जुड़ती चली गईं और 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को रमाशंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान को घर पर देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का दावा है कि विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने रमाशंकर मिश्रा का गला दबाया और पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को सड़क हादसे का रूप देने की योजना बनाई गई। पुलिस के अनुसार विकास चौहान ने अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर और गमछे में लपेटा और सड़क किनारे ले जाकर रख दिया। आरोप है कि वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने मामले में विकास चौहान, प्रियंका मिश्रा, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और अब तक की विवेचना में प्रेम-प्रसंग, विवाद और हत्या के बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने से संबंधित तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौहान निवासी बीना कॉलोनी, प्रियंका मिश्रा पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर मिश्रा निवासी बीना कॉलोनी, अनुराग सिंह उर्फ बादल निवासी बीना कॉलोनी और सोनू गुप्ता निवासी जमशीला शामिल हैं। घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना अजय कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, अरुण कुमार, अमन सिंह और अमृत लाल की भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के त्वरित खुलासे से एनसीएल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.