Sonbhadra News: रहस्यमयी मौत या हत्या? पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, संघन जांच में जुटी पुलिस.
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी के गोरादह में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान डाला बारी वैष्णो मंदिर के पीछे निवासी रवि धयिकार (30 वर्ष) पुत्र राम गरीब के रूप में हुई है। रवि पिछले दो दिनों से लापता था।
sonbhadra
11:21 AM, Jun 12, 2026
Share:


पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।
सोनभद्र।
जिले के चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत गोरादह में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। रहस्यमयी परिस्थिति में मिले शव से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान डाला बारी वैष्णो मंदिर के पीछे निवासी रवि धयिकार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र राम गरीब के रूप में हुई है। रवि पिछले दो दिनों से अपने घर नहीं लौटा था, और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोरादह स्थित पुलिया के पास गाय चराने वाले एक चरवाहे को दुर्गंध महसूस हुई। उसने पुलिया के नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव मिलने की खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रवि के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 और डाला पुलिस को दी गई। डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
