मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mystery of death hidden in the bushes investigation into the male skeleton found begins

Sonbhadra News: झाड़ियों में छिपा मौत का रहस्य, मिले नर कंकाल की जांच शुरू.

चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी स्थित हरियाणा स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियों में मंगलवार को नर कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। चरवाहे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

2:25 PM, Jun 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: झाड़ियों में छिपा मौत का रहस्य, मिले नर कंकाल की जांच शुरू.
logo

कौवा नाला की झाड़ियों में मिले नर कंकाल के अवशेषों की जांच पड़ताल करती डाला पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत एक निजी स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में एक नर कंकाल के अवशेष मिले हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित हरियाणा स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियों में ये अवशेष देखे गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह गाय-भैंस चरा रहे एक चरवाहे ने डाला नगर पंचायत और बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के मध्य स्थित कौवा नाला की झाड़ियों में इस नर कंकाल को देखा। यह खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में मिले नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस टीम नर कंकाल की शिनाख्त करने और मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। शिनाख्त और जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.