Sonbhadra News: वार्ड 18 राजकुमारी नगर में जलजमाव से राहत के लिए नगर पंचायत ने शुरू कराया अभियान.
ओबरा के वार्ड 18 राजकुमारी नगर में बारिश के समय जलजमाव से राहत के लिए नगर पंचायत ने अभियान शुरू कराया। जल निकासी के लिए जेट पंप लगाया गया, वहीं नगर पंचायत की टीम साफ-सफाई में जुटी है। जेट पंप से जमा पानी निकालने का काम जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
sonbhadra
4:48 PM, Aug 24, 2026
Share:


बारिश के बाद जलजमाव से राहत के लिए राजकुमारी नगर में नालियों की सफाई और जल निकासी अभियान में जुटी नगर पंचायत की टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बारिश के दौरान वार्ड नंबर 18 राजकुमारी नगर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी के लिए जेट पंप लगाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत की टीम द्वारा मौके पर साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। जेट पंप के माध्यम से सड़कों और आसपास जमा पानी को निकालने का काम लगातार जारी है। नगर पंचायत की टीम जलजमाव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर नालियों और आसपास के स्थानों की सफाई कर रही है, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके। नगर पंचायत प्रशासन के इस अभियान से राजकुमारी नगर के स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद क्षेत्र में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की ओर से जल निकासी के साथ सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।



