मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news nagar panchayat team won a thrilling match reached the quarter finals of the historic tournament

Sonbhadra News: नगर पंचायत टीम ने रोमांचक मुकाबला जीता, ऐतिहासिक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची.

चोपन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में नगर पंचायत की टीम ने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने 10 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में नगर पंचायत की टीम ने आखिरी 7 गेंदों में 8 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली की रणनीति टीम की जीत में कारगर साबित हुई।

sonbhadra

2:16 PM, May 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: नगर पंचायत टीम ने रोमांचक मुकाबला जीता, ऐतिहासिक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची.
logo

मैच में शुभम शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

नगर पंचायत की टीम ने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष की टीम को हराकर एक रोमांचक क्रिकेट मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला 24 मई, 2026 को खेला गया था। मैच में उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए।

Img

लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर पंचायत की टीम को आखिरी 7 गेंदों में 8 रनों की आवश्यकता थी, जिससे मैच बेहद रोमांचक हो गया। दर्शकों की भारी भीड़ और टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी व कमेंट्रेटर शाकिब खान ने मैच के उत्साह को और बढ़ा दिया।

अंतिम क्षणों में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली की कोच की भूमिका सफल रही, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने यह ऐतिहासिक मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय जैन और विशिष्ट अतिथि रेलवे वरीय अनुभाग अभियंता कार्य भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। मंच पर पी.डी.ए. प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीशी, एससी.एसटी सचिव मनीष कुमार, बीजेपी जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल,

Img

रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री विकास चौबे, एसएस.सी. सीएंडडब्लू एके भारती, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक सिंघल, डी.डी.न्यूज जिला सवांददाता सुनील तिवारी, समाज सेवी सत्यप्रकाश तिवारी, नर सेवा नारायण सेवा अध्यक्ष मनोज चौबे, संतोष राम, दीपक, हीरा लाल मीना, विकास, बृजभान, मुन्ना, जितेंद्र, अंपायर हीरा लाल मीना व पप्पू और स्कोरर सोनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Img

मैच के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाड़ी शुभम् शर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया गया। अब सोमवार को नगर पंचायत और टीचर टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.