ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news naked swords shown in the middle market a young man in the market police came into action as soon as the video went viral the police caught the young man

Sonbhadra News: नंगी तलवार भाजते बीच बाज़ार में दिखा मनबढ़ युवक, विडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने युवक को धर दबोचा

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार में लोगों के बीच ख़ौफ़ पैदा करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। नंगी तलवार भाजते बीच बाज़ार में दिख रहे एक युवक का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

sonbhadra

9:28 AM, Sep 15, 2025

Share:

Sonbhadra News: नंगी तलवार भाजते बीच बाज़ार में दिखा मनबढ़ युवक, विडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने युवक को धर दबोचा
logo

तलवार भाजते युवक हुआ वायरल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, सुकृत।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार का लोगों के बीच एक खौफ करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक युवक सरेआम नंगी तलवार भाजते घुमता दिखाई दिया। युवक की इस हरकत लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया। बता दे कि मधुपुर बाजार दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार है जिससे यहां अक्सर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है, बाजार में एक युवक द्वारा नंगी तलवार भाजते हुए देख दर्जनों गांव के लोग घंटों हलाकान रहे। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सुकृत पुलिस चौकी पर दे दी गई, सूचना पर मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी के द्वितीय एस आई रामआसरे यादव व कांस्टेबल राहुल सरोज, कांस्टेबल सुंगध, सिपाही सोनू तथा अन्य सिपाही पहुंचे और माहौल को काबू में किया। कुछ ही देर बाद युवक को पुलिस ने धर दबोचा, हालांकि तब तक युवक का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मनबढ़ युवक के पास और भी संदिग्ध हथियार होने की लोगों में चर्चा देखी गईं। युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.