मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news namo ghat massacre sp delegation met the family of deceased chintu jaiswal handed over financial assistance of rs 1 lakh

Sonbhadra News: नमो घाट हत्याकांड: मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता.

सोनभद्र के खलियारी स्थित मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के आवास पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद छोटे लाल खरवार, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव सहित कई नेता शामिल रहे।

sonbhadra

7:49 PM, Jun 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: नमो घाट हत्याकांड: मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता.
logo

प्रतिनिधिमंडल ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, खलियारी।

सोनभद्र।

वाराणसी के चर्चित नमो घाट हत्याकांड में मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिलने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खलियारी स्थित उनके आवास पहुंचा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

Img

इस दौरान मृतक के पिता बद्रीनारायण जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अब तक हुई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि घटना में शामिल कुछ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, 50 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक की स्मृति में प्रतिमा स्थापित कराने की मांग दोहराई। समाजवादी पार्टी की ओर से पहुंचे नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद छोटे लाल खरवार, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Img

सांसद छोटे लाल खरवार ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि मृतक परिवार की सभी मांगों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। वहीं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि घटना में घायल युवकों की शिकायतों पर कार्रवाई कराने तथा नमो घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक कराने की मांग की जाएगी, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

Img

इस दौरान सपा नेता प्रदीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि नमो घाट पर हुई घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मृतक परिवार को 50 लाख रुपये तथा घायलों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। नेताओं ने कहा कि न्याय की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ा जाएगा। मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिवार का दर्द और आक्रोश साफ दिखाई दिया तथा नेताओं ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.