क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news namo ghat massacre the family of deceased rajesh received assistance of rs 5 lakh from the chief minister s relief fund the minister in charge handed over the cheque

Sonbhadra News: नमो घाट हत्याकांड: मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक राजेश के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की सहायता, प्रभारी मंत्री ने सौंपा चेक.

जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नगवां ब्लॉक के पडरी गांव पहुंचकर नमो घाट मारपीट कांड में मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

sonbhadra

7:12 PM, Jun 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: नमो घाट हत्याकांड: मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक राजेश के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की सहायता, प्रभारी मंत्री ने सौंपा चेक.
logo

रविंद्र जायसवाल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां।

सोनभद्र।

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को विकास खंड नगवां की ग्राम पंचायत पडरी पहुंचकर मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। प्रभारी मंत्री ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं और शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Img

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि वाराणसी के नमो घाट पर हुई घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि नमो घाट पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। घटना के दिन कुछ युवक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बाद में लौटते समय सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में शामिल सुरक्षा गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Img

वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मंत्री ने कहा कि जिस एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे, उसके मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही नमो घाट के रखरखाव का कार्य देख रही कंपनी की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और उनमें दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है।

Img

उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मृतक युवक परिवार का कमाऊ सदस्य था। ऐसे मामलों में सरकार की ओर से परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर चर्चित गौड़, अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.