ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news national unity day celebrated with pomp in obra pg college ncc cadets organized run for unity race

Sonbhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, एनसीसी कैडेट्स ने लगाई रन फॉर यूनिटी दौड़.

ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने रन फॉर यूनिटी आयोजित कर एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

sonbhadra

6:23 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, एनसीसी कैडेट्स ने लगाई रन फॉर यूनिटी दौड़.
logo

ओबरा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने शपथ लेकर रन फॉर यूनिटी आयोजित की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

नारों के साथ निकली रन फॉर यूनिटी-:

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इस दौरान कैडेट्स ने विभिन्न प्रेरणादायक नारों के साथ दौड़ लगाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, भारत माता की जय, न रुकेंगे, न झुकेंगे, एकता की राह पर चलेंगे तथा सरदार पटेल के सपनों का अखंड भारत बनाएंगे जैसे नारों से परिसर गुंजायमान रहा।

निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा-:

कार्यक्रम की अगली कड़ी में राष्ट्रीय एकता एवं सरदार पटेल के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता: विविधता एक ताकत या चुनौती विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.