ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news navratri festival celebrated in ntpc rihandeshwar mahadev temple devotees gathered in ramayan staging and bhandara

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की धूम, रामायण मंचन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु.

बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन, शंखनाद व नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ लखनऊ के कलाकारों ने रामायण का प्रभावशाली मंचन किया। नवमी पर हवन, कन्या पूजन और सनातन धर्म ध्वजा स्थापना के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

sonbhadra

7:38 PM, Oct 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की धूम, रामायण मंचन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु.
logo

नवरात्रि महोत्सव के दौरान रामायण मंचन, हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बिजपुर।

एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 17 अक्टूबर को लखनऊ से आए अग्निहोत्री बंधुओं की भजन प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। शंखनाद प्रतियोगिता में अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव ने प्रथम तथा मानव संसाधन विभाग के अमित केसरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख, कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 18 अक्टूबर को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। धार्मिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्करित किया गया। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण मंचन रहा। कलाकारों ने नारद, रावण और भगवान श्रीराम की भूमिका का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों के अभिनय और मंचन की सराहना की। नवमी के पावन अवसर पर हवन, कन्या पूजन एवं सनातन धर्म ध्वजा की स्थापना किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक हेमेश वार्ष्णेय स्वयं प्रसाद वितरित करते रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, बीएमएस के महामंत्री एस एन पाठक, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता,अनिल त्रिपाठी, सूरज प्रजापति, ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर एवं पूजा समिति के सदस्यों तथा सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.